#KOLKATA : पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार की गि’रफ्तारी पर लगी रोक

#KOLKATA #INDIA : कोलकाता हाईकोर्ट ने सारदा चिट फंड घो’टाला मामले में कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को गि’रफ्तारी से संरक्षण संबंधी अपने आदेश को शुक्रवार को हटा लिया।

अदालत ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के एक नोटिस को रदद करने के उनके अनुरोध को भी खारिज कर दिया। इस नोटिस में कुमार से मामले में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया था।

फिलहाल अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) के पद पर कार्यरत कुमार उस विशेष जांच दल का हिस्सा थे जिसे राज्य सरकार ने अन्य चिटफंड मामलों के साथ ही इस घोटाले की जांच के लिए बनाया था। लेकिन उच्चतम न्यायालय ने 2014 में इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.