
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : बेतिया, रामनगर के बाद मोतिहारी में औचक निरीक्षण और समीक्षा बैठक के बाद पटना लौटने के क्रम में रविवार संध्या बिहार पुलिस के मुखिया पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पाण्डेय मुजफ्फरपुर पहुँचे, जहाँ उन्हें गाॅर्ड आॅफ आॅन’र दिया गया.

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक गणेश कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर नीरज कुमार सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक अभियान विमलेश चंद्र झा, पुलिस उपाधीक्षक नगर रामनरेश पासवान, पुलिस उपाधीक्षक पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक पूर्वी गौरव पाण्डेय समेत सभी शहरी थानाध्यक्षों के साथ लगभग एक घंटे तक समीक्षा बैठक की.

पुलिस सूत्रों के अनुसार डीजीपी ने लं’बित कांडों के त्वरित नि’ष्पादन करने के साथ ही साम्प्र’दायिक हिं’सा मामलों में स’ख्त का’र्रवाई के निदेश दिये. उन्होंने त्योहारों के पूर्व ही जमा’नत पर छूटे अप’राधियों के खिलाफ का’र्रवाई करने और गुण्डा पंजी अद्यतन कर अरा’जक त’त्वों को चिन्हित कर कड़ी का’र्रवाई करने के निदेश दिये.

त्योहारों पूर्व पुलिसिंग मजबूत करने और आप’राधिक मामलों में रोकथाम लगाने हेतु विशेष रणनी’ति के तहत अभि’यान चलाकर विधिसम्मत का’र्रवाई की बात कही. उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था संधारण में किसी किस्म की कोई को’ताही नहीं बरती जायेगी.

मीडिया से बातचीत करते हुये उन्होंने कहा कि जनता की सुर’क्षा और समाज में शांति व्यवस्था कायम रखना एक बड़ी चुनौ’ती है. साम्प्रदायिकता, ह’त्या, लू’ट व अन्य आप’राधिक गतिविधियाँ सामाजिक शांति व सौहा’र्द के लिये ख’तरा है. इस तरह की परिस्थितियों में कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं समाज में शां’ति स्थापित करने के लिये पुलिस की जिम्मे’दारी महत्वपूर्ण बन जाती है.

उन्होंने अपने कार्यका’ल के दौरान होली, रामनवमी, शबे बारात, ईद, बकरीद, चुनाव जैसे संवे’दनशील मौकों पर पुलिस की बेहतर कार्यप्र’णाली की तारीफ करते हुये कहा कि इन मौकों पर कहीं से कोई अप्रि’य घट’ना घटि’त नहीं हुई और पुलिस की सत’र्कता से सूबे में त्योहारों को बेहतर ढंग से सम्पा’दित किया गया.

कुछ दिनों पूर्व बीते मोहर्रम के मौके पर भी मुजफ्फरपुर पुलिस ने अपनी बेहतर कार्यशै’ली प्रस्तुत की है जिसके लिये डीजीपी ने मुजफ्फरपुर पुलिस को बधाई दिया. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सभी त्योहार भी ऐसे ही शालीनता और सद्भा’वपूर्ण और सौहा’र्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो, बिहार की गरिमा बनी रहे जिससे बिहार व देश में एक मिसाल कायम हो सके. किसी भी कीमत पर लाॅ एंड आॅर्डर में बा’धा पहुँचाने वाले और साम्प्र’दायिक वातावरण बिगा’ड़ने वालों को ब’ख्शा नहीं जायेगा.

डीजीपी श्री पाण्डेय ने बताया कि बैठक के दौरान अप’राध व अप’राधियों पर नके’ल कसने और विधि व्यवस्था संधा’रण हेतु वरीय पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में एक गो’पनीय रण’नीति तैयार की गई है, और आने वाले दिनों में इसके सुखद और बेहतर परिणाम सामने आयेंगे. बैठक से पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय को गार्ड आॅफ आॅनर भी दिया गया.

