#MUZAFFARPUR #BIHAR #PATNA : मुशहरी थाना क्षेत्र के छपरा मेघ गांव स्थित राम जानकी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कार्यालय से रविवार रात चो’रों ने ताला तोड़कर इन्वर्टर, बैटरी, आधा दर्जन कुर्सी समेत अन्य सामान की चो’री कर ली। चो’रों ने स्कूल से हजारों रुपये के सामान की चो’री की है। सोमवार को स्कूल खुलने पर शिक्षकों को इसकी जानकारी हुई। प्राचार्य हिमांशु शेखर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी मोहम्मद अब्दुल्लाह खान ने बताया कि प्रभारी प्राचार्य ने स्कूल में चो’री होने की सूचना दी। मामले की जांच की जा रही है।



