#NCR : हथि’यार के साथ सोशल साइट पर अपनी तस्वीरें डालने पर दो लोग गि’रफ्तार

#NCR #INDIA : लोगों से ज’बरन वसू’ली के लिए उन्हें धम’काने के लिए हथि’यार लह’राने वाली अपनी तस्वीरें और वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया साइटों पर डालने के मामले में दिल्ली के सागरपुर इलाके से दो लोगों को गि’रफ्तार किया गया है।

डीसीपी (दक्षिण-पश्चिम) देवेंद्र आर्य ने कहा कि प्रतीक छाबड़ा (31) और निखिल चौहान (20) ने छह सितंबर को सोशल मीडिया पर एक जन्मदिन के समारोह की वीडियो डाली थी जिसमें वे प्लास्टिक से लिपटी पि’स्तौल से केक काटते हुए दिख रहे हैं।

डीसीपी ने बताया कि दोनों ह’थियार लहराते हुए अपनी तस्वीरें खींचते थे और वीडियो बनाते थे तथा लोगों को जब’रन वसूली के लिए धम’काने के लिए उन्हें सोशल मीडिया साइटों पर डालते थे।

पुलिस ने बताया कि दोनों को मंगलवार को सागरपुर इलाके में नगर वन पार्क से गि’रफ्तार किया गया। उनके पास से दो पिस्तौल और कारतूस जब्त किए गए हैं। एक पिस्तौल देशी है। पुलिस ने बताया कि छाबड़ा सात मामलों में लिप्त रहा है और चौहान उसकी मदद करता था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.