#CHHAPRA #BIHAR #INDIA : कलियुगी सास द्वारा बीच सड़क पर बहू को दौ’ड़ा-दौ’ड़ा का पी’टना महंगा पड़ा। सास द्वारा बहू को पी’टे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर स्थानीय पुलिस ने त्वरित क’रवाई करते हुए कलियुगी सास मालती देवी को गि’रफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला सोनबरसा गांव का है। पी’ड़िता के बयान पर पुलिस ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। ग्रामीणों ने बताया कि सोनबरसा निवासी राजेन्द्र शर्मा के पुत्र अमित शर्मा की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी।

सोमवार शाम सास ने बहू को बीच सड़क पर लात घूंसों से पी’टना शुरू किया जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया। मा’रपीट के दौरान पी’ड़िता के बच्चे अपनी मां को दादी से बचाने के लिए गुहार लगा रहे थे। ग्रामीणों का दिल पसीज गया। ग्रामीणों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस पर मांझी पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुये सास को गिर’फ्तार कर जेल भेज दिया।

बहू की प्रता’ड़ना को लेकर कई बार सरपंच पति राजेन्द्र यादव तथा समाजसेवी अमरनाथ तिवारी द्वारा पंचायती कर मामले को सुलझाने का प्रयास भी किया गया था। प्रभारी थानाध्यक्ष ददन राय ने बताया कि सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों बच्चों सहित पीड़िता को मायके से आये परिजनों के साथ भेज दिया गया। पुलिस आरोपी पति व ससुर को गि’रफ्तार करने में जुट गई हैं।



Source : live hindustan