#SUPAUL : लगातार हो रही चो’री पर फू’टा गु’स्सा, पुलिस के खि’लाफ ज’मकर प्र’दर्शन, घंटो जा’म

#SUPAUL #BIHAR #INDIA : सुपौल के छातापुर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चो’री की घटना से गुरुवार को ग्रामीणों का गु’स्सा फूट पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने प्रतापगंज-छातापुर पथ को चार घंटे तक जा’म कर प्र’दर्शन किया।

इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस के खि’लाफ जमकर नारे’बाजी की। जानकारी अनुसार सूर्यापुर पंचायत के परसा बीरबल वार्ड 13 निवासी संतोष भिंडवार के घर से बुधवार की रात चोरों ने उनकी बाइक बीआर 50 ई 8055 की चो’री कर ली। बाइक मालिक श्री भिंडवार ने बताया कि जिस कमरे से बाइक चो’री हुई है उस घर में तीन बाइक थे। इसमें से सिर्फ बुलेट की चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि गुरुवार की सुबह 6 बजे चोरी की सूचना पुलिस को दी। 8 बजे तक जब पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची तो इसकी सूचना त्रिवेणीगंज एसडीपीओ को दी गई। 8.30 बजे तक भी पुलिस नहीं आई तो घटना की सूचना उन्होंने एसपी को दी। फिर भी 9 बजे तक पुलिस नहीं पहुंची तो लोगों गु’स्सा फू’ट पड़ा और आ’क्रोशित लोग सड़क जा’म कर पुलिस के खिलाफ ना’रेबाजी करने लगे।

उधर, जाम की सूचना मिलने पर चार घंटा के बाद स्थल पर पुलिस पहुंची। पुलिस आ’क्रोशित लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण वरीय अधिकारियों को बुलाने और 24 घंटा के भीतर चोरी गई बाइक की बरामदगी की मांग पर अड़े गए। बाद में एसआई राजेन्द्र ठाकुर ने अविलंब बाइक की बरामदगी का आश्वासन दिया। इसके बाद जा’म हटाया गया। बाद में एसडीपीओ गणपति ठाकुर भी स्थल पर पहुंचे। लेकिन तब तक जाम समाप्त हो गया था। एसडीपीओ ने घटना का मुआयना कर बाइक मालिक को आश्वासन दिया कि हम अपने स्तर से मामला को देखेंगे।

सूर्यापुर गांव में पुलिस नहीं करती है गश्त
लोगों ने बताया कि पुलिस की ला’परवाही के कारण चोरी की घटना में इजाफा हुआ है। कभी भी पुलिस गस्ती गाड़ी सूर्यापुर की तरफ नहीं आती है। इसके कारण चोरों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। बीते छह महीने से एक भी चोरी की घटना का खुलासा करने में पुलिस नाकाम रही है। लोगों का यह भी कहना था कि पिछले साल पंचायत समिति सदस्य संजय कुमार भिंडवार के दरवाजे पर 6 बीएमपी के जवान नियुक्त थे। उन्हें आठ महीने पहले वहां से हटा दिया गया है। इसके बाद से चो’री की घटना और बढ़ गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading