#MUZAFFARPUR : बा’ढ़ की वजह से 14 पंचायतों का सड़क संपर्क टू’टा

#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : बागमती के जलस्तर में गुरुवार को भी वृद्धि हुई। बा’ढ़ का पानी नए इलाके में तेजी से प्रवेश कर रहा है। इससे प्रभावित इलाके के लोगों में दहशत व्याप्त हो है। बकुची स्थित बागमती पर बने पीपा पुल के दोनों तरफ सड़क पर बाढ़ का पानी चढ़ जाने से प्रखंड की उत्तरी 14 पंचायत के करीब सवा लाख की आबादी का प्रखंड मुख्यालय से सड़क संपर्क कट गया है।

बागमती में आयी बाढ़ से मोहनपुर, बकुची, नवादा, पत्तारी, अंदामा, भवानीपुर, तेहवारा आदि गांव के करीब एक सौ घरों में पानी घुस जाने से लोगों की परेशानी अचानक बढ़ गई है। लोग ऊंचे जगहों की ओर पलायन करने लगे है साथ ही इन इलाके के लोगों के बीच आवागमन एक गंभीर समस्या बन गई है।

बेनीवाद-कटरा-औराई मुख्य मार्ग पर नवादा, पत्तारी व बकुची चौक से लेकर पावर ग्रिड तक सड़क पर डेढ़ से दो फीट पानी चढ़ा हुआ है। इससे वाहनों का परिचालन ठप हो गया है। इस इलाके के लोग 10 किमी की दूरी की जगह 60 से 65 किमी की अतिरिक्त दूरी तय कर प्रखंड, थाना, अस्पताल, रजिस्ट्री कार्यालय आ रहे हैं। बर्री-तेहवारा, बसघटा-पहसौल, कटरा-माधोपुर आदि मुख्य मार्ग पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है। चचरी व नाव के सहारे लोग आवागमन कर रहे हैं।


बकुची के किसान श्याम महतो, योगेन्द्र महतो आदि बताते है कि सितम्बर में आयी बाढ़ से अगात रबी के फसल की बुआई काम ठप हो जाएगा। समय से रबी की बुआई नहीं होने की चिंता किसानों को सताने लगी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading