एक बार फिर समस्तीपुर (Samastipur) की बेटी ने जिले के साथ-साथ पूरे बिहार (Bihar) का देश भर में मान बढ़ाया है. दरअसल, समस्तीपुर जिले की अंजली सिंह भारतीय मिशन के तहत विदेश में तै’नात होने वाली पहली महिला विंग कमांडर (Wing Commander) बन गई हैं. भारतीय वायु सेना ने उन्हें मॉस्को भेजा है.अंजलि की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ उसके पैतृक गांव में भी खुशी का माहौल है. समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड के मकसूदपुर की रहने वाली अंजली ने देश के सैन्य इतिहास में एक नया अध्याय जो’ड़ दिया है.

वह किसी भी भारतीय मिशन में विदेश में तैनात होने वाली पहली महिला विंग कमांडर बनी है. वह 17 सालों से सैन्य सेवा में है.अंजली के चाचा जनार्दन प्रसाद सिंह कहते हैं कि उनके पिता मदन प्रसाद सिंह भी एयर फोर्स में बतौर फ्लाइट लेफ्टिनेंट के तौर पर देश की सेवा कर चुके हैं. पिता के नौकरी में होने के कारण उनकी पढ़ाई-लिखाई भी बिहार से बाहर ही हुई. उसने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद दो सालों तक भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में नौकरी की. उसके बाद उसने पिता से प्रे’रित होकर एसएसबी की परीक्षा पास कर एयरफोर्स जॉइन की.


