#BIHAR के लाल ने रचा इतिहास, रक्षा मंत्री के साथ (तेजस) में भरी उड़ान

#BIHAR #INDIA : बिहार के सीवान जिले के गुठनी प्रखंड के श्रीकरपुर गांव निवासी नर्वदेश्वर तिवारी ने गुरुवार को बेंगलुरु स्थिति हिंदुस्तान एरोनॉटिकल लिमिटेड से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ उड़ान भरकर इतिहास रच दिया। उनकी इस सफलता के बाद उनके पैतृक गांव श्रीकरपुर में खुशी का माहौल है।

ग्रामीणों का कहना है कि तेजस लड़ाकू विमान में किसी भी रक्षा मंत्री द्वारा भरी गयी यह पहली उड़ान है और उससे भी बड़ी बात यह है कि उसको नर्वदेश्वर तिवारी उड़ा रहे थे। उनके परिजनों ने बताया कि नर्वदेश्वर तिवारी की प्रारंभिक शिक्षा बोकारो के सेंट जेवियर स्कूल से पूरी हुई। उसके बाद एमबीए की पढ़ाई पूरी कर एयरफोर्स ज्वाइन किया और देहरादून स्थिति आईएमए से पास आउट होकर एयरफोर्स में फ्लाइंग लेफ्टिनेंट के पद पर योगदान दिया। उनके पिता चन्द्रमौलि तिवारी भी बोकारो में जीएम थे। उनके बड़े भाई मेजर डॉ. कस्तूरी तिवारी और निगम तिवारी हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी डॉ. अर्चना तिवारी, एक पुत्र और एक पुत्री है।

उन्होंने हिदुस्तान से बातचीत में बताया कि जब रक्षा मंत्री के साथ गुरुवार को तेजस के साथ उड़ान भरने की तैयारी चल रही थी। उस समय वह इसको लेकर काफी उत्सुक थे। उन्होंने बताया कि तीस मिनट तक हवा में उड़ने के बाद वह सुरक्षित अपनी उड़ान से उतर गए। इस समय नर्वदेश्वर तिवारी एयर वाइस मार्शल के पद पर तैनात हैं। अधिवक्ता इष्टदेव तिवारी, अमित ओझा, विजय शंकर तिवारी, दयाशंकर तिवारी, मुक्तेश्वर तिवारी, रघुराज तिवारी, किट्टू मिश्रा, पिन्टू ने खुशी जाहिर की है।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading