#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA :इन दिनों बाजार में सेब से महंगा प्याज बिक रहा है। बीत 15 दिन में ही सेब के दामों में 80 रुपये प्रतिकिलो की गिरावट आ गई है।

120 रुपये किलो बिक रहा सेब वर्तमान में 40 से 50 रुपये किलो तक बिक रहा है। वहीं प्याज के भाव 30 रुपये से बढ़कर 55 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। अमूमन सितंबर-अक्तूबर महीने में प्याज 20 से 25 रुपये किलो और सेब 60 से 80 रुपये किलो रहता है। लेकिन, इस साल ऐसा रुझान बिल्कुल अलग है। सेब सस्ता हो गया है और प्याज महंगा हो गया है।




