#GURUGRAM #HARYANA #INDIA : गुरुग्राम के सेक्टर-29 थाना क्षेत्र में दसवीं की छात्रा के साथ उसके जीजा द्वारा दु’ष्कर्म करने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आ’रोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक आ’रोपी की गि’रफ्तारी नहीं हुई है।

सेक्टर-29 थाना क्षेत्र में रहने वाले दंपति ने पुलिस को दी शि’कायत में बताया कि वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फि’रोजाबाद के रहने वाले हैं। गुरुग्राम में रहकर मजदूरी करते हैं। उनकी बड़ी बेटी की शादी भोपाल निवासी युवक से हुई है, जबकि 16 वर्षीय छोटी बेटी गुरुग्राम के एक स्कूल में दसवीं की छात्रा है।

दंपति के मुताबिक, पिछले दिनों उनकी बड़ी बेटी और दामाद यहां रहने के लिए आए हुए थे। 13 सितंबर की सुबह दंपति मजदूरी करने चले गए। बड़ी बेटी भी किसी काम से घर से बाहर चली गई। इस दौरान उनकी छोटी बेटी व दामाद घर पर अकेले थे।

दामाद ने उस मौके का फायदा उठाकर उनकी बेटी के साथ दु’ष्कर्म किया। आ’रोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर छात्रा को जान से मारने की ध’मकी भी दी। इस घटना के बाद वह काफी ड’र गई। गुरुवार को बेटी-दामाद के जाने के बाद पी’ड़ित ने परिजनों को आप’बीती बताई। इसके बाद दंपति ने इस घटना की शि’कायत पुलिस को दी।



Like this:
Like Loading...