अगर पाकिस्तान नहीं सुधरा तो इस बार एयरस्ट्रा’इक से भी कुछ बड़ा होगा : आर्मी चीफ

आर्मी चीफ बिपिन रावत ने कहा है कि पाकिस्तान ने बालाकोट में आतंकी कैंपों को फिर से सक्रिय कर दिया है। चेन्नई में एक कार्यक्रम में आर्मी चीफ ने कहा कि भारत के एयरस्ट्रा’इक में बालाकोट को ध्व’स्त कर दिया गया था। लेकिन पिछले आठ महीनों में पाकिस्तान इस जगह पर फिर से आ’तंकी गतिविधियां करने लगा है।

बता दें कि 26 फरवरी को भारत ने पाकिस्तान स्थित बालाकोट में आ’तंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर एयरस्ट्रा’इक किया था। इस स्ट्रा’इक में जैश के ट्रेनिंग कैंप न’ष्ट कर दिए गए थे। आर्मी चीफ से जब पूछा गया है कि इस बार भी क्या भारतीय सेना एयरस्ट्रा’इक करेगी तो उन्होंने कहा कि हम एयरस्ट्रा’इक को ही रिपीट क्यों करेंगे।

सेना प्रमुख ने सरहद पर जारी तनाव पर भी बयान दिया है। सेना प्रमुख ने कहा कि हमारी उत्तर और पश्चिम की सीमाओं पर तनाव है। हमारे पड़ोसियों के साथ संबंध सही नहीं है। ऐसे में हमें सेना का नेतृत्व करने में सक्षम लीडर्स की जरूरत है। सेना प्रमुख ने पाकिस्तान और चीन का नाम लिए बगैर दोनों देशों पर निशाना साधा।

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा कि यु’द्ध में कोई उपविजेता नहीं होता है। केवल जीत होती है। हमें सेना में ऐसे लीडर्स की जरूरत है, जो कहते हो कि मुझे फॉलो करो, लेकिन अब आगे बढ़ो। उन्होंने कहा कि भविष्य में साइबर यु’द्ध होगा और हमें ऐसे लीडर्स की जरूरत है जो इस पर निर्णय ले सकें।

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा कि हर देश को अपनी सीमाओं को सुरक्षित करना होगा। हमारे पास उत्तरी और पश्चिमी मोर्चे पर अनिश्चित सीमाएं हैं। हमें सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई घुसपै’ठ न हो। हमारा पश्चिमी पड़ोसी राज्य प्रायोजित आ’तंकवाद को बढ़ा रहा है और जम्मू-कश्मीर में हिं’सा फैलाने की कोशिश कर रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.