सैमसंग इंडिया के प्रमुख (नेटवर्क बिज़नेस) श्रीनिवासन सुंदरराजन ने बताया है कि कंपनी 2019 की पहली तिमाही में दिल्ली में बड़े पैमाने पर 5जी टेक्नोलॉजी का परीक्षण करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि सैमसंग इसके लिए कई दूरसंचार कंपनियों के साथ साझेदारी करेगी। बतौर सुंदरराजन, ग्राहकों के अलावा यह टेक्नोलॉजी स्वास्थ्य, कृषि, निगरानी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में इस्तेमाल हो सकेगी।