आईरील अवॉर्ड 2019 में टीवी, वेब और बॉलीवुड जगत की कई हस्तियां पहुंचीं । सबसे ज्यादा अवॉर्ड वेब सीरीज दिल्ली क्रा’इम ने झ’टके। वहीं सेक्रेड गेम्स 2, ‘लिटिल थिंग्स 2’ और ‘मिर्जापुर’ को भी कई अवॉर्ड मिले । नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘दिल्ली क्रा’इम’ को बेस्ट शो का अवॉर्ड मिला ।

इसकी कहानी निर्भया कां’ड पर आधारित है । इस सीरीज में शेफाली शाह ने काम किया है। उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया । वहीं इस सीरीज के राइटर रिची मेहता ने बेस्ट राइटर का अवॉर्ड जीता ।
बेस्ट एक्टर (ड्रामा) की बात करें तो पंकज त्रिपाठी को सीरीज ‘मिर्जापुर’ के लिए इस अवॉर्ड से नवाजा गया । सीरीज में पंकज त्रिपाठी ने कालीन भैया का रोल निभाया था ।मिथिला पालकर को कॉमेडी कैटेगरी में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला । Little Things 2 में मिथिला के काम को काफी सराहा गया है ।
