हुवावे ने भारत में लेटेस्ट मीडियापैड एम5 लाइट टैबलेट को लॉन्च किया है। इस टैबलेट के साथ यूजर्स को हुवावे एम-पैन लाइट स्टाइलस भी मिलेगा। साथ ही कंपनी ने इस गैजेट में शानदार डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और हरमन कार्डों के स्पीकर्स का सपोर्ट दिया है। इस टैबलेट की सेल 29 सितंबर से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर होगी। वहीं, ग्राहक हुवावे मीडियापैड एम5 लाइट को 21,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ खरीद सकेंगे।

हुवावे इंडिया ने कहा है कि हमने इस टैबलेट में खास फीचर्स दिए हैं, जो इसको दूसरे टैबलेट से ज्यादा दमदार बनाते हैं। वहीं, मीडियापैड टैबलेट कॉलेज और स्कूल के स्टूडेंट्स से लेकर ऑफिस में काम करने वाले तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
हुवावे के इस टैबलेट में 10.1 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1920×1200 पिक्सल है। इसके साथ ही बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए ClariVu 5.0 तकनीक दी गई है। इसके अलावा इस टैबलेट में हरमन कार्डों के क्वॉड स्पीकर्स का सपोर्ट भी दिया गया है। इस क्वॉड स्पीकर्स के जरिए यूजर्स शानदार साउंड का लुत्फ उठा सकेंगे।
