निसान के पूर्व सीईओ को सात करोड़ रुपये जु’र्माने के तौर पर अमेरिका में करने होंगे जमा

दिग्गज ऑटो कंपनी निसान के पूर्व सीईओ कार्लोस घोसन को सात करोड़ रुपये जु’र्माने के तौर पर जमा करने होंगे। अमेरिका के सिक्योरिटिज एंड एक्सचेंज कमीशन ने घोसन पर वेतन और भत्तों के बारे में जानकारी छुपाने को लेकर के यह जुर्माना लगाया है।

addmision open for mbbs

जापानी कंपनी निसान अमेरिकी शेयर बाजार में लिस्टेड है, इस वजह से यह जुर्माना लगा है। कंपनी ने अपने पूर्व सीईओ पर भ्रष्टाचार के मामले में केस कर रखा है। फिलहाल घोसन जमानत पर जेल से बाहर हैं। वहीं इस सेटलमेंट के तहत निसान भी 106.5 करोड़ रुपये (1.5 करोड़ डॉलर) चुकाएगी।

एक्सचेंज कमीशन ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि घोसन और कंपनी ने उनके समक्ष सेटलमेंट की अर्जी दी थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है।

add

निसान मोटर्स के पूर्व प्रमुख कार्लोस घोसन के मुकदमा की सुनवाई अगले साल तक टल सकती है। उन पर कंपनी में वित्तीय गड़बड़ी करने, अपनी आय को कम दिखाने और निसान के कोष का निजी इस्तेमाल करने समेत चार मुख्य आरोपों को लेकर मुकदमा चलाया जाना है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading