क्वाड कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हुआ Realme X2

रियलमी ने लंबे समय से चर्चाओं में बने स्मार्टफोन एक्स 2 को चीन में लॉन्च कर किया है। इससे पहले कंपनी ने रियलमी एक्स टी  स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में उतारा था।

यूजर्स को इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी एसओसी, 64 मेगापिक्सल का कैमरा और बड़ा डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा रियलमी एक्स2 में पावरफुल बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है।

रियलमी ने चीन में दो रैम वेरियंट को पेश किया है :-
1. 6 जीबी रैम + 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज, कीमत चीनी युआन 1,599 (15,900 रुपये)
2. 8 जीबी रैम + 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज, कीमत चीनी युआन 1,899 (18,900 रुपये)

add

वहीं, कंपनी ने इस फोन को ग्राहकों के लिए पर्ल ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध किया है। लेकिन अब तक भारत में रियलमी एक्स2 की लॉन्चिंग को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

रियलमी एक्स2 में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिला है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है। साथ ही कंपनी ने इस फोन को एंड्रॉयड 9 पाई और कलर ओएस 6 का सपोर्ट दिया है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में यूजर्स को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर मिलेगा।

कंपनी ने इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सैमसंग जीडब्ल्यू1 सेंसर और 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस है। साथ ही यूजर्स 32 मेगापिक्सल वाले फ्रंट कैमरे से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।
add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading