#MUNGER में आज मुख्यमंत्री देंगे 178 करोड़ रुपये की सौगात

#MUNGER #BIHAR #INDIA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जिलेवासियों को 178 करोड़ रुपये की सौगात देंगे। इनमें 105 करोड़ की लागत से बिहार का पहला वानिकी महाविद्यालय और 76 करोड़ 13 लाख 34 हजार की लागत से निर्माण होने वाले इंजीनियरिंग कॉलेज की आधारशिला रखेंगे।

मुख्यमंत्री लगभग 12 बजे हेलीकॉप्टर से सफियाबाद स्थित एयरपोर्ट पर उतरेंगे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री वीवीआईपी और स्थानीय नेता से मुलाकात करेंगे। इसके बाद पुलिस केंद्र के जवानों द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद सड़क मार्ग होते हुए मुख्यमंत्री पोलो मैदान पहुंचेंगे। जहां वानिकी महाविद्यालय और इंजीनियरिंग कॉलेज का शिलान्यास करने के बाद सभा को संबोधित करेंगे।

सभा में विशिष्ट अतिथि के तौर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जयकुमार सिंह, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय झा, ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार, मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के अलावा कई मंत्री, विधायक, विधान परिषद सदस्य और कई विभाग के प्रधान सचिव मौजूद रहेंगे।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading