अब जनरल बोगी में सीट के लिये नही होगी मारपी’ट, इस एप का करें इस्तेमाल

#PATNA #BIHAR #INDIA : जनरल बोगियों में अनियंत्रित भीड़, सीट लूट और इसके कारण होने वाली मारपी’ट की घटनाएं जल्द ही बीते दिनों की बात होंगी। यात्रियों को इससे बचाने में पूरब एप (पास फॉर अन-रिजर्व्ड बोर्डिंग) मदद करेगा। दानापुर मंडल द्वारा इसे ई-बोर्डिंग पास के लिए विकसित किया गया है। इसके माध्यम से जनरल टिकट लिये यात्रियों को सीट का नंबर फोटो सहित आवंटित किया जाएगा।

यात्री जनरल टिकट लेकर अपना सारा डिटेल फोटो के साथ पूरब एप के माध्यम से अपलोड करेंगे। डिटेल लोड होने के बाद वे स्टेशन के जनरल टिकट काउंटर के पास बने पूरब काउंटर पर जाएंगे। वहां रेलवे कर्मी उनका फोटो से मिलान कर सीट आवंटित कर देंगे। एक मिनट के भीतर यात्रियों के मोबाइल पर बोगी और सीट नंबर के साथ मैसेज आ जाएगा। यह मैसेज एसएमएस और वॉट्सएप पर आएगा। ट्रेन के खुलने के समय पर आरपीएफ कर्मी अथवा टीटीई आवंटित सीट पर बैठने की व्यवस्था कराएंगे। इससे यात्री अपनी आवंटित सीट पर बैठ सकेंगे और धक्का-मुक्की से बच सकेंगे।

ट्रेनों में मारपी’ट और अप’राध की घटनाओं पर भी लगेगी रोक

मंडल के डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर ने बताया कि पूरब एप से सीट आवंटन के अलावा और भी कई फायदे हैं। भीड़ के कारण यात्रियों के बीच विवाद पर भी रोक लगेगी। इसके अलावा प्रत्येक आवंटित यात्री का रेकॉर्ड रेलवे के पास रहेगा। इससे नशाखुरानी-जहरखुरानी की घटनाओं पर रोक के साथ-साथ ट्रेनों में होने वाली चोरी की घटनाओं पर भी रोक लगेगी। यदि ऐसी घटनाएं होती हैं तो रेकॉर्ड के आधार पर अपराधियों की पहचान कर उनपर कार्रवाई की जा सकेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading