सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने दिमाग से नियंत्रित करने वाली मशीन के स्टार्टअप को खरीद लिया है। फेसबुक के इस कदम से लोग जल्द ही दिमाग और जेस्चर्स के जरिए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का उपयोग कर सकेंगे। वहीं, अब सीटीआरएल-लैब्स फेसबुक की रियल्टी लैब्स हिस्सा बन गया है।

फेसबुक के मुख्य अधिकारी एंड्रयू बोसवर्थ ने कहा है कि सीटीआरएल-लैब्स दिमाग से मशीन को कंट्रोल करने वाली तकनीक पर काम कर रहा है। उन्होंने आगे कहा है कि हमें पता है कि डिवाइस और तकनीक के साथ काम करने के बहुत सारे तरीके हैं। बस हम उन तकनीकों का विकास करना चाहते हैं।

फेसबुक एक खास तकनीक से लेस वॉच का निर्माण करने जा रहा है, जिसको कलाई पर पहनने के बाद हाव-भाव से मशीनों को नियंत्रित किया जा सकेगा। यह घड़ी यूजर्स के दिमाग से हाथ की मांसपेशियों को भेजे जाने वाले संदेशों को इलेक्ट्रिक तरंगों में बदल देगी, जिससे यूजर्स किसी भी डिवाइस को कंट्रोल कर पाएंगे।