मशहूर पहलवान योगेश्वर दत्त होंगे #BJP में शामिल, लड़ सकते है विधानसभा चुनाव

मशहूर पहलवान योगेश्वर दत्त (Yogeshwar Dutt) बीजेपी (BJP) में होंगे शामिल. योगेश्वर दत्त हरियाणा विधानसभा (Haryana Assembly Election 2019) में चुनाव लड़ सकते हैं. योगेश्वर दत्त के लोक सभा चुनाव से समय भी बीजेपी में शामिल होने की बात थी. योगेश्वर दत्त (Yogeshwar Dutt) ने 2012 के लंदन ओलिंपिक में कांस्य पदक जीता था. इसके अलावा वह पद्मश्री से भी सम्मानित किए जा चुके हैं. योगेश्वर दत्त 2014 के कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीता था.

बता दें कि महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Maharashtra Haryana Assembly Election) की तारीखों का चुनाव आयोग (Election Commission) ने हाल ही में ऐलान किया था. महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी. नॉमिनेशन भरने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर को होगी और नामांकन वापस लेने की तारीख 7 अक्टूबर को होगी. लोकसभा चुनावों के बाद यह इस साल के पहले राज्य चुनाव हैं. हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 2 नवंबर को और महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को खत्म हो रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading