#NALANDA : किशोरी से गैंगरे’प की कोशिश का वीडियो वायरल होने के बाद जमकर ब’वाल

#RAJGIR #BIHAR #INDIA : बिहार के राजगीर में किशोरी से गैंगरे’प की कोशिश का वीडियो वायरल होने के बाद गुस्साये ग्रामीणों ने बुधवार को जमकर ब’वाल किया। आ’क्रोशित लोगों ने राजगीर-गिरियक रोड को जाम कर दिया। गु’स्साई भीड़ ने पुलिस प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने दोषियों को गि’रफ्तार कर फां’सी की स’जा देने की मांग की।

बता दें कि नालंदा में मंगलवार को एक वीडियो वायरल हुआ है। एक मिनट से अधिक के वीडियो में कुछ बदमाश एक किशोरी से गैंगरेप का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर उसके प्रेमी के साथ मारपीट भी की गयी। पीड़िता हाथ जोड़कर छोड़ देने की गुहार लगा रही है। हालांकि इसके बाद का वीडियो नहीं है। आशंका है कि किशोरी से दुष्कर्म की गयी। हालांकि इस मामले में पुलिस से शिकायत नहीं की गयी है। वीडियो से यह घटना राजगीर के लेनिन नगर के पास पहाड़ी पर होने का अंदेशा है। हालांकि यह विडियो कब का है, पता नहीं चल पाया है।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading