#PATNA #BIHAR #INDIA : केन्द्रीय पशुपालन मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा है कि राजनीति से वह अभी संन्यास नहीं लेंगे, बल्कि इसमें रहकर क्रां’ति करेंगे। कहा कि अगर मैं राजनीति से अगर हटा तो कई लोगों को राजनीति से हटा दूंगा। बुधवार को ज्ञान भवन सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

मीडिया के इस सवाल पर कि गांधी मैदान में इस वर्ष रामलीला का आयोजन क्यों नहीं किया जा रहा है, के बारे में कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है। हो सकता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी बाढ़ व सुखाढ़ को लेकर चिंतित हो। लेकिन, रामलीला के आयोजन से करोड़ों लोगों की भावनाएं जुड़ी है। रामलीला भगवान राम के चरित्र को दर्शाता है। रामलीला सामाजिक समरसता का प्रतीक है। रामलीला को किसी भी धर्म से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। वहीं, मुख्यमंत्री के साथ आरएसएस नेताओं की हुई बैठक के सवाल पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ भी छिपाइये सच्चाई छिप नहीं सकती है।

अमेरिका भी अब नरेन्द्र मोदी का लोहा मान रहा
महाकवि रामधारी सिंह दिनकर की एक कविता ‘एक हाथ में कमल लिए एक हाथ में धर्म विश्व विज्ञान, एक हाथ में वादा है इस धरती पर हिन्दुस्तान’ का जिक्र करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि दिनकर जी ने इस कविता को तो वर्षो पहले लिखा था लेकिन यह कविता आज सच साबित हो रही है। पूरे विश्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का डंका बज रहा है। अमेरिका भी अब नरेन्द्र मोदी का लोहा मान रहा है। यह पूछे जाने पर कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खां कांग्रेस के भाषण का जिक्र कर रहे हैं, श्री सिंह ने कहा कि उन्हें यह पता नहीं चलता है कि इमरान खां कांग्रेस पार्टी की भाषा बोल रहे हैं या कांग्रेस पार्टी इमरान खां की भाषा बोल रही है। कांग्रेस पार्टी कभी नवजोत सिंह सिद्धू को पाकिस्तान में अपना एजेंट बनाकर भेजती है और सिद्धू पाकिस्तान की भाषा में बात करते हैं।
