#SUPAUL : अ’तिक्रमणकारियों के वि’रुद्ध चला प्रशासन का बुलडोजर

#SUPAUL #BIHAR #INDIA : पिपरा थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार में एनएच 106 की सरकारी जमीन के अ’तिक्रमण को खाली करने को लेकर प्रशासन सख्त हुआ है आज पिपरा सीओ के द्वारा इस मामले में सख्त रुख अपनाया गया जिसमें पुलिस बल के साथ जेसीबी से जबरन अ’तिक्रमण को हटाया गया।

मालूम हो की पिछले 18 तारीख को सीओ पिपरा ने बाजार के 69 लोगों को नोटिस भेजकर एनएच 106 की सरकारी जमीन जो लोग अतिक्रमण किया हुआ था उसे अ’तिक्रमण खाली करने का नोटिस भेज कर निर्देश दिया गया था . जिसमें कहा गया था कि सरकारी जमीन के अ’तिक्रमण को लेकर पूर्व में मापी की गयी थी और अमीन द्वारा चिन्हित भी किया गया था।

नोटिस में साफ तौर पर बिहार लोक भूमि अतिक्रमण अधिनियम के तहत 22 सितम्बर तक अतिक्रमण खाली करने का नोटिस दिया गया था बावजूद कुछ लोगों ने अ’तिक्रमण खाली नहीं किया जिसके बाद आज जेसीबी से सड़क किनारे अ’तिक्रमण को खाली कराया गया .हलाँकि प्रशासन के विरुद्ध कुछ लोगों का आरोप है की उन्हें नोटिस नहीं मिली ना ही सूचना और जबरन जेसीबी लगाकर तोड़े जाने से उन्हें भारी क्षति भी हुआ है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading