मेष-
सकारात्मक-मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। घर में कोई अच्छा आयोजन हो सकता है।
नकारात्मक-घर में कलह रहेगी।
प्रेम-प्रेम प्रसंग में थोड़ा गुस्सा दिख रहा है।
व्यवसाय- मध्यम गति से चलेगा।
सेहत-उत्तम स्थिति है।
उपाय-हनुमान जी का दर्शन करें।
वृषभ-
सकारात्मक-सोचे को लागू करने का समय आ गया है। भाई, दोस्त, रिश्तेदारों की मदद से काम पूरा होगा।
नकारात्मक-मन परेशान रहेगा। क्रोध आएगा।
प्रेम-जीवन में प्रेम का संचार हो रहा है। अच्छी स्थिति है। गुस्से से बचिएगा।
व्यवसाय-ठीक ठाक स्थिति है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-मां भगवती का दर्शन करें।

मिथुन–
सकारात्मक-ऊर्जावान बने रहेंगे।
नकारात्मक-जुआ-सट्टा, लाटरी में पैसे न लगाएं। कुटुम्बों से न उलझें।
प्रेम-घरेलू कलह की स्थिति आ सकती है।
व्यवसाय-वैसे तो कोई जोखिम नहीं है लेकिन थोड़ा सोच-समझकर चलें।
सेहत-मां का रक्तचाप अनियंत्रित हो सकता है।
उपाय-भगवान गणेश की वंदना करें।
कर्क-
सकारात्मक-सौम्यता बढ़ेगी। साफ्ट एनर्जी बढ़ेगी। आपका कद बढ़ रहा है। सामाजिक, आर्थिक, शारीरिक हर दृष्टि से आगे बढ़ेंगे। कार्यों को करने की कोशिश करें। इससे उर्जा का सही उपयोग भी होगा।
नकारात्मक-साझेदारी में परेशानी आ सकती है।
प्रेम-उत्तम समय है।
व्यवसाय- ठीकठाक स्थिति रहेगी।
सेहत-उत्तम स्थिति है।
उपाय-भगवान भोलेनाथ का दर्शन करें।

सिंह-
सकारात्मक- रिश्तेदारों-कुटुम्बों की संख्या में व़ृद्धि हो सकती है। यानि शादी-ब्याह तय हो सकता है। नवसम्बन्ध का आगमन दिखाई दे रहा है। शासन सत्ता पक्ष करीब आता दिख रहा है।
नकारात्मक-कड़हावट घोलने वाली भाषा से बचें। सोच समझकर चलें। पूंजी निवेश फिलहाल टाल दें।
प्रेम-बेहतर की तरफ
व्यवसाय-मध्यम
सेहत-ठीक रहेगी।
उपाय-भगवान सूर्य को जल दें।
कन्या-
सकारात्मक-उर्जा स्तर बढ़ हुआ है।आर्थिक स्थिति सुदृढ़ दिख रही है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
नकारात्मक- नई-नई उर्जा आती है तो उसको पचाने में दिक्कत भी होती है। आपके अंदर यदि कोई तूफान मचे तो उसके हर पहलू पर गौर करने के बाद ही आगे बढ़ें।
प्रेम-प्रेम में नयापन लगेगा।
व्यवसाय-अच्छा रहेगा।
सेहत-नरम-गरम
उपाय-भगवान गणेश की वंदना करें।

तुला-
सकारात्मक-निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी।
नकारात्मक-जरूरत है बचकर पार करने की। पार्टनरशिप, शासन सत्ता पक्ष, राजनीतिक पक्ष के साथ सोच समझकर चलें। किसी से भी मिलिए, बातचीत करिए तो उसके हर पहलू पर विचार जरूर करिए।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-ठीक ठाक स्थिति है।
उपाय-शनिदेव का दर्शन करें।
वृश्चिक-
सकारात्मक-भाग्यवान बने रहेंगे। पूजा पाठ में मन लगेगा। धार्मिक स्थिति अच्छी दिखाई दे रही है। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। राजनीतिक लाभ के भी संकेत हैं।
नकारात्मक-उर्जा में उतार चढ़ाव लगा रहेगा।
प्रेम-उत्तम समय है।
व्यवसाय-मध्यम रहेगा।
सेहत-मध्यम रहेगी।
उपाय-लाल वस्तु अपने पास रखें।

धनु-
सकारात्मक-सिर्फ आज के दिन बचकर निकल गए तो स्थितियां पक्ष में आने लगेंगी। कोर्ट कचहरी में विजय मिलने लगेगी। राजनीतिक लाभ के भी संकेत हैं।
नकारात्मक-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। आज के दिन बहुत बचकर चलने की जरूरत है।
प्रेम-प्रेम मध्यम रहेगा। दूरी बनी रहेगी।
व्यवसाय-मध्यम रहेगा।
सेहत-मध्यम स्थिति रहेगी।
उपाय-केसर का तिलक लगाएं।
मकर-
सकारात्मक-शुभ कार्यों से जुड़े रहेंगे।
नकारात्मक-मन में उथल-पुथल रहेगी।
प्रेम-जीवनसाथी, प्रेमी-पे्रमिका से समीपता बढ़ेगी।
व्यवसाय-किसी तरह का कोई जोखिम नहीं है। लाभ की स्थिति में रहेंगे।
सेहत-शारीरिक रूप से थोड़ा बचकर चलें। रोगों से लड़ने की क्षमता में कमी दिख रही है।
उपाय-नीली वस्तु पास रखें।

कुंभ-
सकारात्मक-विरोधी परास्त होंगे। किसी बुजुर्ग व्यक्ति से आशीर्वाद मिलेगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। अच्छी स्थिति है।
नकारात्मक-कार्यक्षेत्र में परेशानी का अनुभव करेंगे।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-मध्यम रहेगा।
सेहत-पहले से बेहतर।
उपाय-नीली वस्तु अपने पास रखें। गणेश जी की वंदना करें।
मीन-
सकारात्मक-प्रेम में बिल्कुल मग्न रहेंगे। बच्चों की सेहत से सम्बन्धित अच्छा समाचार मिलेगा। संतान और लेखनी पक्ष मजबूत दिख रहा है।
नकारात्मक-भावुक बने रहेंगे।
प्रेम-उत्तम समय है।
व्यवसाय-मध्यम से अच्छे की तरफ।
सेहत-ठीक रहेगी।
उपाय-पीला वस्त्र धारण करें।
