बिहार के छपरा (Chapra) में बड़ा हा’दसा टला है. यहां यात्रियों से भरी एक पैसेंजर गाड़ी ब’र्निंग ट्रेन बनने से बाल-बाल बच गई. छपरा से भटनी जा रही सवारी गाड़ी (Passenger Train) के इंजन पर बनवार ढ़ाला के पास बन रहे रेल फ्लाई ओवरब्रिज (Over Bridge) की ढ़लाई के दौ’रान म’लबे का एक ढेर गि’र पड़ा. इस घ’टना के दौ’रान ते’ज आवाज हुई और यात्री सहम गए. हादसा पूर्वोतर रेलवे के छपरा-सीवान रेलखंड (Chapra-Siwan Route) पर बुधवार की शाम बनवार ढाला के पास हुआ.
इस हादसे में छपरा-भटनी पैसेंजर (55009) ब’र्निंग ट्रेन होने से बाल-बाल बच गई.कुछ देर के लिए चालक, गार्ड व यात्रियों में ह’ड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार पैसेंजर ट्रेन कोपा- समहौता से रवाना होकर दाउदपुर स्टेशन पहुंचने वाली थी. इस बीच बनवार ढ़ाला के पास फ्लाई ओवरब्रिज पर ढ़लाई का कार्य तेजी से चल रहा था. करीब 6 बज कर 15 मिनट पर जैसे ही ट्रेन का इंजन बनवार ढ़ाला के पास निर्माणरत फ्लाई के नीचे से गुजरा बड़े पैमाने पर ढलाई का मेटेरियल इलेक्ट्रिक इंजन के ऊपर गि’र पड़ा. ऊपर से गुजरे हाई पावर के 25000 वोल्ट के इलेक्ट्रिक वायर पर गिला मेट्रेरियल गि’रते ही जो’रदार आवाज के साथ स्पार्किंग हुआ और चिं’गारी निकली.
इस घट’ना के बाद ट्रेन के चालक, गार्ड समेत यात्री किसी बड़ी दुर्घ’टना की आशंका से भ’यभीत हो गए. चालक और गार्ड ने वाकी-टाकी पर आपस में बात की और आ’नन-फा’नन में ट्रेन को तेजी लाकर दाउदपुर स्टेशन पर खड़ा कर दिया. इस दौ’रान ट्रेन आधे घण्टे तक स्टेशन पर खड़ी रही. घ’टना की जानकारी चालक ने स्टेशन मास्टर और कंट्रोल को दी. कंट्रोल को सारी जानकारी देने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई. इस हा’दसे में किसी यात्री को कोई चो’ट नहीं पहुंची है.



