#KHAGARIA #BIHAR #INDIA : खगड़िया में प्रशासन की ओर से अब तक राहत नहीं मिलने से परेशान और गु’स्साए नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 26 के बाढ़ पी’ड़ितों ने गुरुवार की सुबह एनएच 31 बलुआही स्टैंड के पास जा’म कर दिया।

बाढ़ पीड़ि’तों ने कहा कि वे लोग एक सप्ताह से परेशान हैं लेकिन उन लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए कोई भी अधिकारी अब तक उनकी सुध लेने नहीं आये हैं। उनके घरों में चार से पांच फीट पानी है। विस्थापित होकर एनएच 31 किनारे या दूसरी जगहों पर रह रहे हैं। प्रशासन द्वारा ना तो आवागमन के लिये नाव की व्यवस्था की गई है और ना ही किसी प्रकार की अन्य सुविधाएं ही दी गई है। बाढ़ पीड़ि’तों ने बताया कि वे लोग सरकारी स्तर पर बाढ़ पीड़ितों के लिए शुरू की गई भोजन की व्यवस्था से भी महरूम हैं। एक सामुदायिक किचेन खोला गया है जो काफी दूर है। ऐसे में कुछ लोग वहां आकर खाना तो खा लेते हैं लेकिन सभी व्यक्ति खाना नहीं खा पाते हैं।

उन लोगों ने प्रशासन से बलुआही बस स्टैंड में निर्माणाधीन रैन बसेरा में ही सामुदायिक किचेन खोले जाने की मांग की। उन्होंने बताया कि दो दिनों से हो रही बारिश ने भी उनकी परेशानी बढ़ा दी। पॉलीथिन भी नसीब नहीं है। बाढ़ पीड़ित सुनीता देवी, सविता देवी राम प्रसाद आदि ने बताया कि प्रशासन उन लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं है। जब तक उन लोगों की समस्या का हल नहीं होगा सड़क जाम नहीं हटाएंगे। जाम की सूचना मिलने पर पहुंचे सदर एसडीओ धर्मेंद्र कुमार और सीओ धीरबालक राय के द्वारा रैन बसेरा में शीघ्र सामुदायिक किचेन खोलने के आश्वासन पर एक घंटा बाद गुस्साए बाढ़ पी’ड़ितों ने जाम खत्म किया।


Source : live hindustan