गूगल पर ये 7 चीजें भूल कर भी ना करें सर्च, नहीं तो हो सकते है धो’खेबाजी का शि’कार

कोई भी जानकारी लेना हो तो हम आमतौर पर गूगल सर्च इंजन का सहारा लेते हैं। इस पर आपको हर तरह की जानकारी उपलब्ध हो जाती है। गूगल कोई कंटेंट नहीं बनाता है बस ये वेबसाइट को प्लेटफॉर्म देता है। आमतौर पर हम कई चीज जैसे बैंकिंग, धर्म, मेडिकल, इंश्योरेंस, पर्सनल फाइनेंस जैसी कई चीजों को खोजने के लिए गूगल की मदद लेते हैं। अगर आप भी हर चीज के लिए गूगल करते हैं तो सावधान हो जाएं। गूगल पर कई चीजों को नहीं खोजना चाहिए नहीं तो इससे आपका नुकसान भी हो सकता है। आज हम आपको ऐसी ही चीजों के बारे में बताएंगे जो गूगल सर्च इंजन पर नहीं खोजनी चाहिए…..

1. सबसे पहले अपने बैंक की वेबसाइट को गूगल पर सर्च ना करें।इसके लिए आप हमेशा अपने बैंक की वेबसाइट की आईडी याद रखें। दरअसल अगर आपने सर्च रिजल्ट पर ध्यान नहीं दिया और उस वेबसाइट से मिलती जुलती साइट पर अपनी जानकारी डाल दी तो आप फिशिंग का शिकार हो सकते हैं।

2. आपको गूगल पर कंपनियों के कस्टमर केयर नंबर भी सर्च नहीं करने चाहिए। कई धोखेबाज गलत कस्टमर केयर नंबर डाल कर वेबसाइट बना लेते हैं। ऐसे में सीधे-साधे लोग उनके झांसे में आ जाते हैं।3. आप कोई भी ऐप या सॉफ्टवेयर डाउनलोड के लिए गूगल पर सर्च ना करें। इनको हमेशा गूगल प्ले या एप्पल के एप स्टोर से ही डाउनलोड करें।

4. अगर आप किसी बीमारी के बारे में गूगल पर खोज रहे हैं तो इससे भी बचें। जब आप बीमार होते हैं और आपकी मेडिकल रिपोर्ट आती है तो उसको गूगल पर खोजना शुरू कर देते हैं। ऐसे समय में आपको सिर्फ डॉक्टर से ही सलाह लेनी चाहिए।


5. अगर आप किसी सरकारी योजना या सरकारी वेबसाइट को खोज रहे हैं तो आपके साथ धोखा होने का ज्यादा चांस है। कई लोग सरकारी वेबसाइट से मिलती जुलती साइट बना लेते हैं फिर आपका डेटा और पैसा लेकर चंपत हो जाते हैं।

6. आप ई कॉमर्स वेबसाइट के ऑफर्स और कूपन कोड भी गूगल पर ना खोजें। कई लोग इनके जरिए धोखेबाजी करते हैं।


7. इसके अलावा फ्री एंटी वायरस ऐप और सॉफ्टवेयर भी गूगल पर खोजने से बचें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.