स्टाइल डीवा प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म ‘स्काई इस पिंक’ का प्रमोशन अब भारत में कर रही हैं। ऐसे में कई टीवी शो के सेट पर जाकर प्रमोशन के दौरान हर दिन एक गजब अंदाज में पीसी का फैशन और स्टाइल देखते बनता है। प्रियंका के इस लुक को कोई भी ‘फैशन स्पेशलिस्ट’ 10 में से 10 ही देगा।

गोल्ड चेन के साथ डबल ब्रेस्टेड ब्राउन ब्लेजर में प्रियंका गजब के फैशन गोल्स दे रही हैं। हर रंग में खुद को कॉन्फिडेंट रखने के टिप्स आप प्रियंका से सकते हैं। मिनिमल मेकअप, मिड पार्टेड लाइट कर्ल हेयर स्टाइल और स्टिलेटोज पहनकर लुक पूरा किया है।
लग्जरी फैशन ब्रांड JONATHAN SIMKHAI के फ्लोरल प्रिंट गाउन काफी आकर्षक है। डीप फ्रंट नेकलाइन, थाई हाई स्लिट ट्रांसपेरेंट गाउन पार्टी और कैसुअल दोनों लुक के लिए बेस्ट है।
