डेटा प्लैटफॉर्म ‘टॉफ्लर’ के मुताबिक, पेटीएम का परिचालन करने वाली वन97 कम्युनिकेशंस का नुकसान वित्त वर्ष 2017-18 में 69% बढ़कर ₹1,490 करोड़ हो गया। इससे पहले 2016-17 में कंपनी को ₹879 करोड़ का नुकसान हुआ था। वहीं, इस दौरान कंपनी का कुल राजस्व 4 गुना से भी अधिक बढ़कर ₹3,314 करोड़ हो गया जो 2016-17 में ₹780 करोड़ था।