जम्मू-कश्मीर के पुलवामा ज़िले में संदिग्ध आतंकियों द्वारा सीआईडी में तैनात सब-इंस्पेक्टर इम्तियाज़ अहमद मीर की हत्या करने का मामला सामने आया है। बतौर रिपोर्ट्स, अपनी गाड़ी में यात्रा कर रहे इम्तियाज़ का पहले अपहरण किया गया और बाद में उन्हें गोली मार दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।