#J&K #INDIA : शनिवार सुबह जम्मू कश्मीर के रामबान जिले के बटोटे डोडा हाइवे पर 5 सं’दिग्ध आ’तंकियों और सेना के बीच गो’लीबारी हुई। सुरक्षा बलों द्वार खदेड़े जाने के बाद ये आतंकी एक बीजेपी कार्यकर्ता विजय कुमार वर्मा के घर में घु’स गए और उन्हें बं’धक बना लिया। हालिया जानकारी के अनुसार 3 आ’तंकियों को मा’र गिराया गया है। आईजी मुकेश सिंह ने ये जानकारी दी है। इससे पहले, जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि पांच आ’तंकियों का एक ग्रुप रामबन जिले के बटोते में फं’सा हुआ है। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और गो’लीबारी जारी है। फंसे हुए आ’तंकी भी सुरक्षाबलों पर सुबह से ही फा’यरिंग कर रहे हैं और वहां से भागने की कोशिश में हैं।

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि आज सुबह लगभग 7.30 बजे संदिग्ध आ’तंकियों ने बटोटे में एनएच 244 पर एक गाड़ी को रोकने की कोशिश की। गाड़ी के चालक ने गाड़ी रोकने की जगह तुरंत पास के आर्मी पोस्ट पर फोन किया। सेना तुरंत हरकत में आई।

इसके बाद मु’ठभेड़ शुरू हो गई और ऑपरेशन अब भी जारी है। आ’तंकी नुल्ला में छुपे हुए हैं। अधिक सेना के इलाके में भेज दिया गया है। कर्नल आनंद ने कहा कि दोपहर 1 बजे के करीब तीन आ’तंकी घर में घुसे और बीजेपी कार्यकर्ता को बंधक बना लिया।


Source : live hindustan