#BIHAR #INDIA : पिछले चौबीस घंटे से लगातार कहर बनकर बरप रही भारी बारिश राजधानी पटना समेत 16 से अधिक जिले के लोगों को आज जी भर के रुला रही है।

पटना के निचले इलाकों की स्थिति गंभीर दिख रही है , इस गंभीर स्थिति से निबटने के लिए सेना के दो बोट राजेंद्र नगर इलाके में लोगो को अपने गंतव्य स्थान पर पहुँचने में मदद करते दिखे। आपको बताते चले की पुरे सूबे के साथ पटना में भी बारिश लगातार हो रही है। जलजमाव के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल होता जा रहा है।

पटना में परिवहन व्यवस्था लगभग ठप्प सी पड गयी है, संचार माध्यमों पर भी असर पड़ा है। हालाँकि सूबे की सरकार हालात पर पैनी नजर रखे हुए है। सूबे के मुखिया खुद ही मॉनिटरिंग में लगे है। आपदा प्रबंधन विभाग भी पूरी तयारी के साथ पटना के सडकों पर है।

पर बारिश रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। मौसम विभाग ने कल यानी रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है।

पटना के लिए गंगा का पानी अभी समस्या तो नहीं पर जलजमाव एक विकराल समस्या बनती दिख रही है। यही कारण है सेना के दोनों बोट राजधानी के नीचले इलाकों में लोगों को सहायता करने में जूट गए है।
