#BIHAR #PATNA #INDIA : पटना में चार दिन के हुए बारिश से आये सैलाब में अब मैथिल कोकिला शारदा सिन्हा भी फंस गई है। शारदा सिन्हा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर मदद करने की गार जैसी एक पोस्ट लिखी है। बता दें कि शारदा सिन्हा के पटना वाले घर में पानी घुस गया है जिससे वह परेशान है। उन्होंने अपने पीड़ा को साझा किया है। शारदा सिन्हा अपने पटना के राजेन्द्र नगर स्थित घर में पानी में फंसी हुई हैं, लेकिन अभी तक कोई मदद नहीं मिल रहा है। शारदा सिन्हा ने बताया कि अभी तक कोई मदद नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि पानी महक रहा है। बहुत क’ष्ट महसूस कर रही है।


