#PATNA #BIHAR #INDIA : भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर से राजधानी पटना में फूड पैकेट्स गिराने का काम शुरू हो गया है। एयर फोर्स का हेलिकॉप्टर कंकड़बाग और राजेंद्र नगर के इलाकों में घरों की छतों पर फूड पैकेट गिराने का काम शुरू कर दिया है।बता दें कि बिहार सरकार के आग्रह पर भारतीय वायु सेना ने दो चॉपर को बिहार भेजा है जिन्हें राहत कार्य में लगाया गया है। बता दें कि पिछले 3 दिनों को ही भारी बारिश की वजह से पूरी राजधानी डूब गई है एक दर्जन मोहल्लों में 3 से लेकर 7 फीट तक पानी जमा है। हजारों लोग अभी भी जलजमाव में फंसे हुए हैं।


