कंधे की चो’ट के कारण यूएस ओपन के चौथे दौर से बाहर होने वाले विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच की वापसी यादगार नहीं रही और सोमवार को उन्हें जापान ओपन के युगल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

उन्होंने हालांकि अपने खेल के दौरान फिट होने के संकेत दिए और एकल मुकाबले में अभियान की शुरुआत से पहले लय हासिल की। जोकोविच और सर्बिया के उनके हमवतन फिलिप क्राजिनोविच की जोड़ी को ब्राजील के ब्रूनो सोएर्स आर मेट पाविक की जोड़ी ने 6-2, 4-6, 10-4 हराया।