इस भारतीय डिजाइनर ने उड़ाया ऐश्वर्या के लुक का मजाक

पेरिस फैशन वीक में फ्लोरल प्रिंट के पर्पल रंग की ड्रेस में नजर आईं बॉलीवुड अदाकारा  ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक का भारतीय डिजाइनर ने ही मजाक उड़ाया है,  उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर पोस्ट कर कमेंट में ऐश्वर्या का मजाक उड़ाया।

design 1

फैशन डिजाइनर ने पोस्ट में ऐश्वर्या के डिजाइनर के बारे में लिखा कि आपके पास दुनिया की सबसे सुंदर लड़कियों में से एक चेहरा है और आप पर निर्भर करता है कि आप उसे कैसे तैयार करते हैं और उसे कैसे कपड़े पहनाते हैं? साथ ही उन्होंने कहा कि ये अगले महीने होने वाले हैलोवीन का लुक है।

at

ऐश्वर्या ने फ्लोरल प्रिंट की पर्पल रंग की ड्रेस पहनी थी। साथ ही उन्होंने फर के शूज कैरी किए थे। इस दौरान ऐश्वर्या ने बन बनाया हुआ था। पर्पल रंग की ग्लिटर आईशैडो और शाइनिंग रेड कलर की लिपस्टिक उनके लुक को कम्प्लीट कर रहा था। 45 वर्षीय ऐश्वर्या खुद को चीयर करती नजर आईं। उन्होंने अपना सिग्नेचर पोज भी दिया।

Aishwarya Rai Bachchan

ऐश्वर्या रैंप पर अक्सर इस अदा के साथ देखी जाती हैं। पेरिस में ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या भी हैं। अपनी मां की तरह आराध्या ने भी फ्लोरल प्रिंट की ड्रेस कैरी की थी। कान फिल्म फेस्टिवल हो या पेरिस फैशन वीक ऐश्वर्या अपनी बेटी को जरूर साथ ले जाती हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading