स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने आज भारत में पहला मुड़ने वाले स्मार्टफोन गैलेक्सी फोल्ड को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को 1,64,999 रुपये कीमत रखी है। ग्राहक इस फोन को 4 अक्टूबर से प्री-बुक कर सकेंगे। वहीं, गैलेक्सी फोल्ड की डिलीवरी 20 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी।

कंपनी ने इस फोन में 7.3 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1536×2152 पिक्सल है। फोल्ड होने के बाद इस फोन की स्क्रीन का साइज 4.6 इंच का हो जाता है, जिसका रिजॉल्यूशन 840×1960 पिक्सल है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। 
यूजर्स को गैलेक्सी फोल्ड में कुल 6 कैमरा सेंसर मिलेंगे। साथ ही इस फोन को ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है। वहीं, कंपनी ने इस फोन में शानदार सेल्फी के लिए 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। दूसरी तरफ जब इस फोन को अनफोल्ड किया जाएगा, तो ग्राहकों इसमें 10 और 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
