एक्ट्रेस कल्कि केकला ने हाल ही में बताया कि वो मां बनने वाली हैं। कल्कि और उनके बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग अपने बच्चे के स्वागत के लिए उत्सुक हैं । अब कल्कि ने बेबी बंप के साथ अपनी पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

एचटी ब्रंच को दिए इंटरव्यू में कल्कि ने कहा था- ‘मैं पहले ही चीजों के प्रति अपने रिएक्शन में काफी बदलाव महसूस कर रही हूं। मैं अब पहले से कहीं ज्यादा डेलिब्रेट, सुस्त और बीमार सी हो गई हूं। जब आपके भीतर मां बनने का अहसास आता है तो यह आपके साथ व्यक्ति की भावना को एक नई चेतना लाता है।’

कल्कि ने आगे कहा- ‘मैं अभी भी काम करना चाहती हूं। यह प्रतियोगिता के बारे में कम है। किसी के काम के माध्यम से खुद को पोषण देने के बारे में अधिक है। यह एकाग्रता और ऊर्जा के लिए है। बता दें कि कल्कि सोशल मीडिया पर बॉयफ्रेंड के साथ लगातार तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

इजरायल के शास्त्रीय पियानो वादक गाय हर्शबर्ग को डेट कर रही है और जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देनेवाली है। कल्कि ने साल 2011 में अनुराग कश्यप से शादी की थी। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया और 2015 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।