#KOLKATA : हिन्दू को जाने नही दिया जायेगा और घु’सपैठियों को रहने नही दिया जायेगा- अमित शाह

#KOLKATA #W&B : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी में विवादित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019 पर संगोष्ठी को संबोधित हुए अमित शाह ने कहा कि 2014 में 2 सीट और आज 18 सीट मिली है। लेकिन करीब ढाई करोड़ बंगाल की जनता ने कमल के निशान पर वोट किया है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बहुमत की सरकार बनेगी।

अमित शाह ने अनुच्छेद 370 पर कहा कि बंगाल के सपूत श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना आज सच हुआ। अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल और अनुच्छेद 370 का खास संबंध है क्योंकि बंगाल के सपूत श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने यह नारा दिया था- एक निशान, एक विधान और एक प्रधान।

उन्होंने कहा कि एनआरसी पर लोगों को बरगलाया जा रहा है। अमित शाह ने कहा कि जो हिन्दू, सिख और ईसाई शरणार्थी भारत आए हैं, उन्हें देश छोड़ने के लिए मजबूर नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आ’रोप लगाया कि इस बारे में झूठ फैलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करना ही होगा और इस दिशा में हमें एनआरसी भी लागू करना होगा। उन्होंने ममता सरकार पर घुसपैठिए को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा राजनीतिक स्वार्थ के चलते किया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading