#PATNA : पुनपुन नदी उफान पर, कभी भी बाजार में घुस सकता है पानी

#PATNA #BIHAR #INDIA : पटना स्थित पुनपुन नदी उफान पर है और कभी भी पुनपुन बाजार में नदी का पानी घुस सकता है। मौके पर पर सीओ और बीडियो कटाव को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। इस बीच एसडीओ भी मौके पर पहुंच चुके हैं। वहीं खबर मिल रही है कि जलजमाव से परेशान लोग बायपास पर सिपारा और दानापुर के गोला रोड में जाम लगा दिया है।

सोमवार को 12 बजे तक पुनपुन नदी का श्रीपालपुर में जलस्तर 52.90 मीटर था जो खतरे के निशान से ऊपर है। इसी प्रकार सोन नदी भी प्रत्येक घंटे एक सेंटीमीटर की गति से बढ़ रही है। मनेर में सोन नद का जलस्तर 52.67 मीटर था। इसी प्रकार गंगा नदी का गांधीघाट में जलस्तर 49.52 मीटर, दीघाघाट में 50.76 मीटर तथा हाथीदह में 42.64 मीटर जलस्तर था।

सोमवार को केंद्रीय जल आयोग के अधिकारियों का कहना है कि पुनपुन और सोन नदियों के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से पटना शहर में परेशानी और बढ़ सकती है। शाम छह बजे गांधीघाट और दीघाघाट में गंगा का जलस्तर एक सेंटीमीटर बढ़ गया है। हालांकि हाथीदह में जलस्तर स्थिर है। मनेर और श्रीपालपुर में सोन और पुनपुन नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। मनेर में 12 बजे तक 52.67 मीटर जलस्तर था जो बढ़कर 52.74 मीटर हो गया। श्रीपालपुर में पुनपुन का जलस्तर 12 बजे तक 52.90 मीटर था जो शाम छह बजे बढ़कर 53. 02 मीटर हो गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.