मार्क जुकरबर्ग का एक ऑडियो क्लिप हुआ लीक, ट्विटर का उड़ाया मजाक

सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग का एक ऑडियो क्लिप लीक हुआ है जिसमें वे अपने कर्मचारियों से बातें कर रहे हैं। लीक हुआ जुकरबर्ग का ऑडियो क्लिप दो घंटे का है।

ऑडियो लीक की जानकारी सबसे पहले अमेरिकी टेक वेबसाइट द वर्ज से मिली है। द वर्ज पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक लीक हुआ ऑडियो क्लिक मार्क जुकरबर्ग और उनके कर्मचारियों के बीच हुई एक मीटिंग का है।

design 1

ऑडियो क्लिक में एक जगह मार्क जुकरबर्ग माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर का मजाक उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्विटर की जितनी रेवेन्यू है, उससे ज्यादा खर्च फेसबुक सिक्योरिटी को लेकर करता है।

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि दुनिया में हर देश में सुनवाई के लिए वे नहीं जा सकते। बता दें कि कैंब्रिज एनालिटिका डाटा लीक के बाद जुकरबर्ग को यूरोपियन युनियन में सुनवाई के लिए जाना पड़ा था।

add

द वर्ज की रिपोर्ट के मुताबिक मार्क जुकरबर्ग अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कैंडिडेट एलिजबेथ वॉरेन को लेकर कह रहे हैं कि उनका मानना है कि सभी कंपनियों को अलग-थलग हो चाहिए। जुकरबर्ग आगे कहते हैं कि वे अपनी सरकार से कोई ल’ड़ाई नहीं चाहते, लेकिन अगर किसी बात को लेकर धम’की मिलती है तो वे ल’ड़ेगे।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading