#UP #INDIA : उत्तर प्रदेश में अमरोहा के बसपा जिलाध्यक्ष डा.होरी सिंह पर फेसबुक पर आ’पत्तिजनक पोस्ट शेयर करने का आ’रोप लगा है। पोस्ट में हिंदू देवी-देवताओं के लिए अ’पशब्दों का इस्तेमाल किया गया। हिंदूवादी संगठनों ने इस पर रोष जताया है। बसपा जिलाध्यक्ष पर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगने पर कानूनी कार्र’वाई की चेता’वनी दी है।

बजरंग दल के जिला सह संयोजक हेमंत सारस्वत के मुताबिक तीन दिन पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस पोस्ट को शेयर किया था। पोस्ट से हिंदू समाज की धार्मिक आस्था को गहरा आघा’त पहुंचा है। तत्काल उनसे सार्वजनिक मांगने की मांग की। चेतावनी दी की गुरुवार तक उन्होंने माफी नहीं मांगी तो संगठन की ओर से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि गुरुवार सुबह संगठन प्रतिनिधि मंडल इसको लेकर एसडीएम से भी मुलाकात करेगा।

उधर, बसपा जिलाध्यक्ष डा.होरी सिंह ने आ’रोप को निराधार बताया। उनका कहना है कि संबंधित पोस्ट उनकी फेसबुक आईडी पर आई थी। किसी ने उनके मोबाइल से उसे गलत ढ़ंग से शेयर किया है। जांच में पूरी स्थिति साफ होने की बात कही। प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने कहा कि इस मामले में फिलहाल कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
