बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘वॉर’ का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म के एक्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया है ये बात फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन से साफ है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की शानदार कमाई की है।

boxofficeindia.com की रिपोर्ट के मुताबिक ‘वॉर’ ने पहले दिन 51 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर बाकी सभी फिल्मों को चारों खाने चित्त कर दिया। जब से इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, फैंस ऋतिक और टाइगर को एक साथ देखने के लिए बेताब थे। फिल्म हाउसफुल चल रही है।

फिल्म में ऋतिक की एक्टिंग और उनके एक्शन सीक्वेंस की खूब तारीफ हो रही है। वॉर के साथ अमिताभ-चिरंजीवी की फिल्म ‘सई रा नरसिम्हा रेड्डी’ भी रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस ऑफ इंडिया के मुताबिक फिल्म ‘सई रा नरसिम्हा रेड्डी’ ने ओपनिंग डे पर 2.50 करोड़ रुपए की कमाई की, करोड़ कमाए हैं।
