
PATNA : बिहार एनडीए में सीट शेयरिंग की बात तो हो चुकी है को लेकर इसे लेकर दिल्ली से लेकर बिहार तक की राजनीति में बवाल मचा हुआ है. अब बिहार की विपक्षी पार्टियों में भी सीट शेयरिंग को लेकर अवाजें उठने लगी है. महागठबंधन में सीटों का बटवारा तेजस्वी के लिए भी बड़ा सिरदर्द हो सकता है. वहीं अब हम पार्टी के वरिष्ठ लीडर ने जीतन राम मांझी ने सीट शेयरिंग के लिए एक कॉर्डिनेशन कमेटी गठीत करने की बात कही है.
गौरतलब हो की महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर आज जीतन राम मांझी के आवास पर हाई लेवल मीटिंग चल रही है. इस मीटिंग के बारे में हम पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने जानकारी देते हुए बताया कि हम पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने महागठबंधन में सीटों के बटवारे को लेकर एक कॉर्डिनेशन कमेटी बनाने की बात कही है. उन्होंने यह फार्मूला सुझाते हुए कहा है कि इस कमेटी में आरजेडी के 3 मेंबर, कांग्रेस के 2 मेंबर और अन्य छोटे घटक दलों के एक—एक मेंबर होना चाहिए.
आपको बता दे कि आज की मीटिंग में मांझी ने कांगेस के पूर्व कार्यकारी प्रभारी कौकब कादरी के 20—20 के फार्मूले को नकार दिया है. उन्होंने कादरी की हैसियत को कांग्रेस में गौण बताते हुए कहा कि इस मामले में कांग्रेस आलाकमान को फैसला लेना है.
आपको बता दे कि हाल हीं में मांझाी ने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में की है. ऐसा माना जा रहा था कि बिहार लौटने के बाद वे महागठबंधन में सीट शेयरिंग के फैसले को लेकर पहल कर सकते है. ऐसे में अब हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी ओर से कॉर्डिनेशन कमेटी बनाने का सुझााव दिया है. अब देखना ये है कि मांझी के इस सलाह को राजद, कांग्रेस और अन्य दल किस तरह से लेते हैं.