गंदी बात पर बच्ची चीखी तो 16 वर्षीय नाबालिग आरोपित बन बैठा हैवान

बरेली। बारादरी क्षेत्र की एक पॉश कॉलोनी में प्रतिष्ठित कॉलेज के शिक्षक की छह साल की बेटी के साथ ऐसी वारदात हुई कि इंसानियत भी शर्मशार हो उठे। मासूम को उसी मकान की तीसरी मंजिल पर रहने वाला एक नाबालिग उठाकर ले गया। गंदी हरकत की। विरोध करने पर बच्ची के नाजुक अंग में पेचकस तक डाल दिया। पता चलने पर शिक्षक शिकायत करने पर पहुंचा तो उसे उल्टा ही मार डालने की धमकी दी। आरोपितों के पक्ष में एक विधायक पीड़ित परिवार पर ही दबाव बनाते रहे। आखिर, रविवार शाम को शिक्षक ने बारादरी थाने में नाबालिग सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।

मूल रूप से नवाबगंज निवासी शिक्षक यहां परिवार के साथ रहते हैं। इसी मकान की तीसरी मंजिल पर नवाबगंज के एक गांव निवासी सहायक अध्यापक भी रहते हैं। यहीं पर रहकर उनका 16 साल का भतीजा भी पढ़ाई करता है। घटना 22 अक्टूबर की दोपहर में हुई। शिक्षक की तहरीर के मुताबिक वह कॉलेज गए थे। घर पर बेटी अकेली थी। दोपहर में 16 वर्षीय नाबालिग उनकी बेटी को बहलाकर तीसरी मंजिल पर ले गया।

वहां बच्ची से अश्लीलता की। विरोध किया तो उसके नाजुक अंग में पेचकस डाल दिया। चीखने पर मासूम को धमकी देते हुए चुप करा दिया। पिता से बताई घटना, शिकायत पर मिली धमकी शाम को शिक्षक घर पहुंचा तो बेटी को गुमसुम देखा। उससे दुलार कर बात पूछी तब घटना पता चली। शिक्षक तुरंत शिकायत करने आरोपित के कमरे में पहुंचा। वहां उसके चाचा और पिता आदि भी थे। शिकायत सुनकर उल्टा उससे ही गालीगलौज की गई। मार डालने तक की धमकी दी और घर से भाग गए।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading