
PATNA : राजधानी में बेखौफ अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. यहां बेलगाम हो चुके अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए सरेआम एक शख्स की गला रेतकर हत्या कर दी है. खबर के मुताबिक दानापुर के गोला रोड में पुलिस को ठेंगे पर रखते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है.
यहां बेलगाम अपराधियों ने दिनदहाड़े एक शख्स की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी है. इस वारदात में एक शख्स के घायल होने की भी खबर है.घायल शख्स को पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है.
पटना में लगातार क्राइम के ग्राफ में इजाफा हो रहा है और पटना पुलिस चाह कर अपराधियों पर नकेल कसने में कामयाब नहीं हो पा रही है. रविवार को शाम में ही पटना के राजेन्द्र नगर इलाके में खुलेआम फायरिंग की घटना हुई थी. जिसमें एक मासूम को गोली लगी थी. पुलिस इस वारदात से उबर भी नहीं पाई थी आज सोमवार को अपराधियों पटना में सरेआम शख्स की गला रेत कर हत्या कर दी.