JOBS : बैंक में बंपर भर्तियां, 22 नवंबर से पहले ग्रेजुएट करें अप्लाई

PATNA : बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक ने असिस्टेंट के पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मंगाए हैं. ये भर्तियां 434 पदों पर होनी हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट biharbank.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 22 नवंबर 2018 है.

पदों का विवरण
कुल पद- 434

असिस्टेंट (मल्टीपरपज)- 326
असिस्टेंट मैनेजर- 108

योग्यता-
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के बाद बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए.

आयु सीमा-
असिस्टेंट और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से 33 साल के बीच होनी चाहिए.

आवेदन शुल्क-
सामान्य और ओबीसी वर्ग- 600 रुपए
एससी और एसटी वर्ग- 400 रुपए

ऐसे करें अप्लाई
असिस्टेंट और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट biharbank.bih.nic.in पर जाएं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading