यु’द्ध में ह’ताहत हुए सैनिकों के परिवारों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता में 4 गुना इजाफा

#NEW_DELHI #INDIA : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सेना की दीर्घलंबित मांग स्वीकार करते हुए यु’द्ध में ह’ताहत हुए सैनिकों के परिवारों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता को मौजूदा दो लाख रुपये से बढ़ा कर आठ लाख रुपये करने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि यह आर्थिक सहयोग युद्ध के हताहतों के लिए बनाए गए सैनिक कल्याण निधि (एबीसीडब्ल्यूएफ) के तहत दिया जाएगा।

अभी यु’द्ध में श’हीद होने वालों और 60 प्रतिशत या उससे अधिक अपंगता झेलने वालों के अलावा कई अन्य श्रेणी के तहत आने वाले सैनिकों को दो लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह मदद पेंशन, सेना की सामूहिक बीमा, सेना कल्याण निधि और अनुग्रह राशि के अलावा दी जाती है। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया, “रक्षा मंत्री ने युद्ध हताहतों की सभी श्रेणी के परिवारों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता दो लाख रुपये से बढ़ाकर आठ लाख रुपये करने को सैद्धांतिक स्वीकृति दी।”


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.