‘बिग बॉस 13’ को बंद करने की हो रही मांग, सोशल मीडिया पर लोग अपनी जाहिर कर रहे ना’राजगी

टीवी शो ‘बिग बॉस 13’ को बंद करने की मांग हो रही है। इस मांग के पीछे की वजह लड़कियों का लड़कों के साथ बेड शेयर करना है। कुछ लोग सोशल मीडिया पर अपनी ना’राजगी जाहिर कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लोग लव जे’हाद फैलाता बिग बॉस, #Boycott_BigBoss और #UnsubscribeColoursTV जैसे हैशटैग को ट्रेंड करा रहे हैं।

design 1

एक यूजर ने सलमान खान की ‘बिग बॉस 13’ की तस्वीर पर लाल रंग के क्रॉस का साइन बनाया हुआ है। इस तस्वीर को ट्वीट करके लिखा है-#Boycott_BigBoss

अन्य यूजर ने लिखा- ‘Boycott_BigBoss #UnsubscribeColorsTv #Boycott_बिग_बॉस इस show का हमारी परंपरा व हमारे संस्कारों से कोई लेना देना नहीं है अपितु यह प्रोग्राम हमारी युवा पीढ़ी को गलत दिशा में लेके जा रहा हैं #बिग बॉस गंदा है और बन्द होना चाहिए।’

add

तीसरे यूजर ने ‘बिग बॉस 13’ के एक टास्क की तस्वीर साझा की। यह तस्वीर उस टास्क की है जिसमें घरवाले मुंह में किसी चीज को रखकर दूसरे को पास कर रहे थे। इस तस्वीर पर पोस्ट करते हुए लिखा-‘बिग बॉस को बंद कर देना चाहिए क्योंकि यह हमारी संस्कृति को चो’ट पहुंचा रहा है।

‘ चौथे यूजर ने टीवी की एक तस्वीर साझा की। यूजर ने लिखा- ‘मैं #Boycott_BigBoss करना चाहता हूं। मैं इस तरह का गंदा शो नहीं देखना चाहता। इसलिए मैंने अपने टीवी से कलर्स चैनल को हटवा दिया।’

addmision open for mbbs

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading